बांग्लादेश और श्रीलंका (BAN vs SL 2nd Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम श्रीलंका ने अपनी पहली इनिंग में 531 रन स्कोडबार्ड पर टांग दिये हैं। श्रीलंका की इनिंग के दौरान जहां बल्लेबाज़ों ने रनों का अंबार लगाया, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी घटना भी घटी जब बांग्लादेश के तीन खिलाड़ी मिलकर भी एक आसान कैच नहीं पकड़ पाए।

Advertisement

ये घटना श्रीलंका की इनिंग के 121 ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए ये ओवर खालिद अहमद कर रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर खालिद ने प्रभाथ जयसूर्यका को फंसा दिया था। ये गेंद बल्लेबाज़ के बैट के बाहरी किनारे से टकराकर स्लिप की तरफ गई थी जहां तीन खिलाड़ी मिलकर भी ये आसान कैच नहीं लपक पाए। 

Advertisement

पहले ये कैच कप्तान नजमुल हुसैन शांतो से छूटा और फिर दूसरी और तीसरी स्लिप पर खड़े खिलाड़ी भी कोशिश करने के बावजूद गेंद को नहीं लपक पाए। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस मैच में अब तक मैदान पर बांग्लादेश के खिलाड़ी काफी सुस्त नज़र आए हैं। इस कैच के अलावा उन्होंने कई सारी और भी गलतियां की। इतना ही नहीं, बांग्लादेशी टीम ने एक बेहद खराब रिव्यू भी लिया था।

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मैच की तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद टीम के 6 बल्लेबाज़ों ने अर्धशतकीय पारी खेली। निशान मदुष्का (57), दिमुथ करुणारत्ने (86), कुसल मेंडिस (93), दिनेश चांदीमल (59), धनंजय डी सिल्वा (70), और कामिन्दु मेंडिस (92) ने अच्छी पारियां खेली जिसके दम पर ही श्रीलंका का स्कोर 531 रन तक पहुंचा है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि बांग्लादेश पहली इनिंग में कितने रन बना पाती है। ये भी जान लीजिए कि सीरीज में श्रीलंका की टीम 1-0 से आगे है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार