Ben Duckett Catch: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (Big Bash League 2024-25) टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसके छठे मुकाबले के दौरान इंग्लिश प्लेयर बेन डकेट (Ben Duckett) ने एक हाथ से बेहद ही बवाल कैच लपका। उन्होंने ये करिश्माई कैच पकड़कर डार्सी शॉर्ट की पारी को विराम दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, बेन डकेट का ये कैच एडिलेड स्ट्राइकर्स की इनिंग के 15वें ओवर में देखने को मिला। मेलबर्न स्टार्स के लिए ये ओवर पीटर सिडल करने आए थे, वहीं मैदान पर डार्सी शॉ़र्ट और एलेक्स रॉस की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी। शॉर्ट तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे और 60 रन ठोक चुके थे। ऐसे में उनके आउट करने के लिए पीटर सिडल ने बॉल उनसे दूर ऑफ स्टंप के बाहर फेंका।

Advertisement

यहां शॉर्ट ने एक बार फिर बेरहमी से बॉल को मारते हुए एक्स्ट्रा कवर की तरफ खेला। मेलबर्न के लिए यहां बेन डकेट तैनात थे। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने गेंद को हवा में देखकर बिना एक भी सेंकेड का समय गंवाए ऊंची कूद लगा दी। इसके बाद जैसे करिश्मा ही हो गया। गोली की रफ्तार से भाग रही बॉल को बेन डकेट ने अपने एक हाथ से हवा में ही लपक लिया और अजूबा कर दिखाया। यही वजह है डकेट की कैच का अब हर कोई दीवाना हो गया है और उनकी तारीफ कर रहा है।

गौरतलब है कि इस तरह आउट होने के बाद डार्सी शॉर्ट काफी नाराज नज़र आए और मायूस पवेलियन लौटे। दूसरी तरफ मेलबर्न की टीम में खुशी की लहर सी उठ गई। ये भी जान लीजिए कि जहां एक तरफ बेन डकेट ने बवाल कैच पकड़ा वहीं दूसरी तरफ जब वो बैटिंग करने मैदान पर आए तो पूरी तरह फ्लॉप हो गए। इस मुकाबले में बेन डकेट मैट शॉर्ट की बॉल पर गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे। यानी वो पहली ही बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार