Benny Howell Catch Video: द हंड्रेड 2025 टूर्नामेंट (The Hundred 2025) का 24वां मुकाबला बीते शुक्रवार, 22 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) के इंग्लिश ऑलराउंडर बेनी हॉवेल (Benny Howell) ने अपनी ही गेंद पर एक बेहद ही कमाल का कैच पकड़ते हुए वेल्श फायर (Welsh Fire) के सलामी बल्लेबाज़ स्टीफन एस्किनाज़ी (Stephen Eskinazi) को आउट किया। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, बेनी हॉवेल का ये कैच वेल्श फायर की इनिंग की 46वीं गेंद पर देखने को मिला। यहां बेनी खुद गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने विकेटों को टारगेट करते हुए विपक्षी बल्लेबाज़ स्टीफन एस्किनाज़ी को एक सीधा बॉल डिलीवर किया।

Advertisement

इसके जवाब में स्टीफन सामने की तरफ एक बेहद ही तेज शॉट मारकर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाना चाहते थे जिसकी कोशिश में ही वो बुरी तरह फंस गए। दरअसल, यहां स्टीफन ने एक काफी तेज सीधा शॉट तो जरूर मार दिया था, लेकिन दूसरी तरफ 36 साल के इंग्लिश ऑलराउंडर बेनी हॉवेल उनसे भी तेज थे, जिन्होंने गोली की रफ्तार से अपनी तरफ आती गेंद को बेहद ही फुर्ती से अपने बाईं और पकड़ लिया और सभी को हैरान कर डाला।

द हंड्रेड ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से बेनी हॉवेल के कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। इस कैच को द हंड्रेड 2025 का सबसे कूल कैच कहना भी बिल्कुल गलत नहीं होगा, क्योंकि इसे पकड़ने के बाद बेनी हॉवेल भी काफी कूल नज़र आए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो एजेबस्टन के मैदान पर मेहमान टीम वेल्श फायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद बर्मिघंम फीनिक्स ने 100 गेंदों पर 9 विकेट खोकर 138 रन बनाए। इसके जवाब में वेल्श फायर के लिए स्टीफन एस्किनाज़ी (42), स्टीव स्मिथ (47), और जॉनी बेयरस्टो (35*) ने अच्छी पारियां खेली जिसके दम पर टीम ने महज़ 89 गेंदों पर 2 विकेट खोकर 139 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से ये मैच जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार