Brad Evans Flying Catch: रिचर्ड नगारवा (Richard Ngarava) की कैप्टेंसी में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) ने बीते मंगलवार, 30 जून को हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट (ZIM vs BAN One-off Test) के तीसरे दिन बांग्लादेश पर इनिंग और 85 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इसी बीच जिम्बाब्वे के अनुभवी ऑलराउंडर ब्रैड इवांस (Brad Evans) ने मोमिनुल हक (Mominul Haque) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना बांग्लादेश की दूसरी इनिंग के 13वें ओवर में घटी। जिम्बाब्वे के लिए यहां तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़रबानी गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपना पांचवां गेंद राउंड द विकेट से ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया। ये एक तेज बॉल था जिस पर मोमिनुल हक चकमा खा गए और ड्राइव शॉट खेलने की कोशिश में अपनै बैट का ऐज लगा बैठे।
इसके बाद होना क्या था, वो बॉल हवा में उड़ते हुए सीधा थर्ड स्लिप की तरफ गई जहां 29 साल के ब्रैड इवांस ने अपनी बाईं और कूदकर बेहद ही हैरतअंगेज कैच लपका। खास बात तो ये है कि जब उन्होंने यहां गेंद को पकड़ा जब एक समय ऐसा लगा कि वो सुपरमैन की तरह हवा में उड़ रहे हैं। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चले कि इस मुकाबले में ब्रैंड इवांस ने सिर्फ अपनी फील्डिंग से ही प्रभावित नहीं किया, बल्कि बांग्लादेश की दो इनिंग में कुल 21 ओवर गेंदबाज़ी की और 85 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने पहली इनिंग में 10 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए और दूसरी इनिंग में 11 ओवर में 55 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
एक बार फिर बता दें कि हरारे में खेला गया एकमात्र टेस्ट जिम्बाब्वे ने इनिंग और 85 रनों से जीता है। इस मुकाबले में बांग्लादेश अपनी पहली इनिंग में 140 रन और दूसरी इनिंग में 185 रनों पर ऑल आउट हुई। वहीं जिम्बाब्वे ने सिर्फ एक इनिंग में 410 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे दिए थे। मेजबान टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो इनोसेंट काइया रहे, जिन्होंने 227 गेंदों पर 140 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।