Brydon Carse Clean Bowled Finn Alenn Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 17वां मुकाबला बीते रविवार, 02 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया था जहां सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) के तेज गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) ने ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) के खिलाफ बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे की 20 गेंदों पर सिर्फ 20 रन देकर ट्रेंट रॉकेट्स के 2 विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने एक सनसनाती गेंद डालकर फिन एलन (Finn Allen) को बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये घटना ट्रेंट रॉकेट्स की पारी के 8वीं बॉल पर घटी। यहां ब्रायडन कार्स ने ऑफ स्टंप को टारगेट करके एक तेज तर्रार बॉल फेंका था जिस पर फिन एलन स्ट्रेट ड्राइव खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे।

ब्रायडन कार्स का ये बॉल पिच से टकराने के बाद तेजी से बल्लेबाज़ की तरफ गया जिसने फिन एलन को चौंका दिया। ऐसे में होना क्या था, वो अपने बैट को बॉल से कनेक्ट ही नहीं कर पाए और आखिर में बोल्ड हुए।

ऐसे आउट होने के बाद फिन एलन का रिएक्शन देखने लायक था जो कि पूरी तरह शॉक थे और उनका मुंह भी खुला का खुला रह गया था। वो 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: नॉटिंघम के मैदान पर ट्रेंट रॉकेट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और अपनी पारी की 100 गेंदों पर 4 विकेट खोकर 146 रन बनाए। उनके लिए बेन डेकट ने 47 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली, वहीं एन्यूरिन डोनाल्ड ने 19 गेंदों पर 40 रन ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में सनराइजर्स लीड्स के लिए हैरी ब्रूक ने 33 गेंदों पर 46 रन ठोके और मिचेल मार्श ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद पूरी टीम 100 गेंदों पर 4 विकेट खोकर 141 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे ट्रेंट रॉकेट्स ने ये मुकाबला 5 रनों से जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार