Brydon Carse And Akash Deep Fight Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd Test) लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के चौथे दिन इंग्लिश बॉलर ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) टीम इंडिया के खिलाड़ी आकाश दीप (Akash Deep) से लड़ाई करते नज़र आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना टीम इंडिया की दूसरी इनिंग के 17वें ओवर में घटी। आकाश दीप भारत के लिए बतौर नाइट वॉचमैन चौथे नंबर पर बैटिंग करने मैदान पर उतरे थे जो कि इंग्लिश गेंदबाज़ों की बॉल को डिफेंस करके उन्हें परेशान कर रहे थे।

Advertisement

इसी बीच आकाश दीप ने ब्रायडन कार्स को भी ऐसे ही परेशान किया। सोनी स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है आकाश दीप ब्रायडन कार्स के ओवर की पांचवीं गेंद पर डिफेंसिव शॉट खेलते हैं जिसके बाद इंग्लिश बॉलर अपना आपा खो देता है और लाइव मैच में ही आकाश दीप को गुस्से में कुछ कहने लगता है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हो कार्स बॉल को पकड़कर उसे आकाश दीप की तरफ मारने का नाटक भी करते हैं जिसे देखकर आकाश दीप भी गुस्से में आ जाते हैं। फिर ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से तीखी बहस करते हैं। इतना ही नहीं, इसी बीच इंग्लैंड के कैप्टन बेन स्टोक्स भी इस सीन में एंट्री ले लेते हैं और केएल राहुल के पास जाकर उनके सामने तालियां बजाने लगते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया है जिसका पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 17.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 58 रन बनाए हैं। यहां से उन्हें ये मैच जीतने के लिए मुकाबले के आखिरी दिन 90.2 ओवर में 135 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा। दूसरी तरफ इंग्लैंड को जीत प्राप्त करने के लिए टीम इंडिया के 6 विकेट चटकाने होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार