Brydon Carse Bowled Cameron Green Video: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने गाबा टेस्ट (AUS vs ENG 2nd Test) के दूसरे दिन 57 गेंदों पर 7 चौके जड़कर 45 रनों की पारी खेली। एक समय उन्हें बल्लेबाज़ी करता देख ऐसा लग रहा था कि वो शानदार शतक बनाएंगे, लेकिन इसी बीच कैमरून ग्रीन का ऐसा ब्रेन फेड हुआ कि वो ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) को अपना विकेट गिफ्ट करके पवेलियन चले गए।

Advertisement

दरअसल, ये नज़ारा ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 57वें ओवर में देखने को मिला। यहां ब्रायडन कार्स ने पहला गेंद लीगल बॉल एक जबरदस्त यॉर्कर डाला था जिसको खेलने के लिए कैमरून ग्रीन ने अपना पूरा स्टंप छोड़ दिया और फिर पूरी तरह चकमा खा गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैमरून ग्रीन बॉल डिलीवर होने से पहले ही अपना मन बनाकर स्टंप्स छोड़ देते हैं और फिर बुरी तरह बोल्ड हो जाते हैं।

Advertisement

यही वज़ह है अब क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर कैमरून ग्रीन की क्लास लगा रहे हैं और उन्हें ब्रायडन कार्स को अपना विकेट गिफ्ट करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर गाबा टेस्ट की यहां दूसरे दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा और उन्होंने दिन के खेल के अंत तक 73 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 378 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड पर 44 रनों की बढ़त बना ली है। इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग में 76.2 ओवर में 334 रन बनाए थे। अब तीसरे दिन के खेल की शुरुआत एलेक्स कैरी (46) और माइकल नेसर (15) की जोड़ी करेगी।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डोगेट।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार