Charith Asalanka Sixes Hat-Trick Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 17वां मुकाबला गुरुवार, 27 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) ने 211 रन डिफेंड करके त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) को 36 रनों से मात दी। इसी बीच SLK के विस्फोटकर बल्लेबाज़ चरिथ असलंका (Charith Asalanka) ने मैदान पर तूफान उठाया और विपक्षी गेंदबाज़ डोमिनिक ड्रेक (Dominic Drakes) को तीन गेंदों पर तीन मॉन्स्टर छक्के मारे।

Advertisement

ये घटना सेंट लूसिया किंग्स की पारी के 17वें ओवर में घटी। त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ डोमिनिक ड्रेक करने आए थे जो कि अच्छी लय में गेंदबाज़ी नहीं कर रहे थे। ऐसे में चरिथ असलंका ने भी ड्रेक को टारगेट करके भर-भरकर रन बटोरने का मन बनाया।

उन्होंने ड्रेक की दूसरी ही गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की तरफ छक्का लगाया फिर अगली ही गेंद को डीप कवर की तरफ छक्का मार दिया। खास बात ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने चौथी गेंद पर भी लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का ठोका। तो ऐसे चरिथ असलंका ने डोमिनिक ड्रेक को तीन गेंदों पर तीन छक्के ठोके जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि डोमिनिक ड्रेक ने अपने ओवर से 21 रन लुटाए। वो पूरे मुकाबले में बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 53 रन खर्चे। दूसरी तरफ चरिथ असलंका ने सेंट लूसिया किंग्स के लिए नंबर-4 पर बैटिंग करके 21 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। उन्होंने 157.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 2 चौके 3 छक्के ठोके।

मैच का हाल: ये मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ही टॉस जीता और सेंट लूसिया किंग्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। इसके बाद मैदान पर टिम सेफर्ट का तूफान देखने को मिला जिन्होंने 61 गेंदों पर 8 चौके 5 छक्के लगाकर नाबाद 105 रनों की शतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर सेंट लूसिया किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रन बनाए।

इसके जवाब में TKR के लिए कीरोन पोलार्ड ने 26 गेंदों पर 6 चौके 5 छक्के लगाकर 65 रन ठोके और कॉलिन मुनरो ने 35 गेंदों पर 48 रन बनाए। हालांकि टीम का दूसरा कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिका जिस वज़ह से पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे SLK ने 36 रनों से जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार