Chris Green Catch: द हंड्रेड 2025 टूर्नामेंट (The Hundred 2025) का 12वां मुकाबला बीते बुधवार, 13 अगस्त को कार्डिफ के सोफिया गार्डेंस क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जहां वेल्श फायर (Welsh Fire) के ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन (Chris Green) अपने प्रदर्शन से छा गए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, क्रिस ग्रीन का ये कैच मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की इनिंग की 93वीं गेंद पर देखने को मिला। वेल्श फायर के लिए ये गेंद डेविड पायने ने डिलीवर की थी जिस पर मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाड़ी नूर अहमद ने पुल शॉट खेलते हुए हवाई फायर किया।

Advertisement

ये बॉल नूर अहमद के बैट से पूरी तरह मिडिल नहीं हुआ था जिस वज़ह से वो सीधा डीप मिड विकेट की तरफ तैनात फील्डर क्रिस ग्रीन की तरफ गई। यहां गेंद को अपनी तरफ आती देख इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की आंखें बड़ी हो गई और उन्होंने पीछे की तरफ भागते हुए गेंद को लपक लिया।

बता दें कि जब ग्रीन ने ये कैच पकड़ा तब आखिर में वो नीचे भी गिर गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि वो बाउंड्री से दूर हो। द हंड्रेड ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ग्रीन के इस कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में क्रिस ग्रीन ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो गज़ब के कैच पकड़े और वेल्श फायर के लिए 9 बॉल पर बैटिंग करते हुए 19 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 20 बॉल गेंदबाज़ी भी की जहां उन्होंने सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट झटके। क्रिस ग्रीन का ये ऑलराउंड प्रदर्शन एक बड़ी वज़ह है जिसके दम पर वेल्श फायर की टीम ये मुकाबला 25 रनों से जीती।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार