KL Rahul Wicket: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd Test) एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम बर्मिंघम में खेला जा रहा है जहां इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया को कुछ खास शुरुआत नहीं मिली और टीम के ओपनिंग बैटर केएल राहुल (KL Rahul) सिर्फ 2 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। एजबेस्टन टेस्ट में मेहमान टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा जो कि सिर्फ 26 गेंद खेल सके और 2 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट खो बैठे। ये पूरी घटना टीम इंडिया की इनिंग के 9वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ये ओवर अनुभवी गेंदबाज़ क्रिस वोक्स करने आए थे जो कि लगातार ही केएल राहुल को अपनी लहराती गेंदबाज़ी से परेशान कर रहे थे। इसी बीच क्रिस वोक्स ने अपने ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ द लेंथ डिलीवर की जिसे डिफेंड करते हुए केएल राहुल चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड होकर आउट हो गए।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि टीम इंडिया ने जब केएल राहुल का विकेट खोया तब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 15 रन ही लगे हुए थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया 18 ओवर खेल चुकी है और टीम का स्कोर 65 रन हो गया है। मैदान पर यशस्वी जयासवाल और करुण नायर की जोड़ी मौजूद है।

टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार