T20 Blast 2022: लंकाशायर और यॉर्कशायर के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जो कि ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी देखने को मिली जिसके कारण फील्डिर को थोड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा और अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल ये घटना मुकाबले के आखिरी पलों की है। यॉर्कशायर के बल्लेबाज़ शादाब अहमद आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट मारकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहते थे। लेकिन वह रिचर्ड ग्लीसन की गेंद को मिस टाइम कर बैठे जिसके बाद वह गेंद सीधा हवा में गई। 

Advertisement

गेंद को हवा में देखकर लंकाशायर के कप्तान डेन विलास ने दौड़ लगाई और गेंद को पकड़ने के लिए डाइव मार दी। लेकिन शानदार प्रयास से बावजूद वह गेंद को सही तरीके से पकड़ने में नाकाम रहे और शादाब की इनिंग खत्म होने से बच गई। गौरतलब है कि इस कोशिश के बीच डेन विलास ने जब डाइव मारी तब जमीन पर गिरने के साथ ही उनकी पैंट तक उतर गई और यह घटना कैमरे में कैद हो गई।

बता दें कि इस रोमांचक मुकाबले में लंकाशायर ने साल्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर यॉर्कशायर के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा था। टारगेट का पीछा करते हुए यॉर्कशायर ने टॉम और ब्रुक की विस्फोटक पारी के दम पर 183 रन बनाए जिस वज़ह से यह मैच ड्रा पर खत्म हुआ।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार