Darcey Carter Viral Video: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का 12वां मुकाबला बीते गुरुवार, 18 जून को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां स्कॉटलैंड की सलामी बल्लेबाज़ डार्सी कार्टर (Darcey Carter) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 62 गेंदों पर 8 चौके ठोककर 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इस जुझारू इनिंग के बावजूद 21 साल की डार्सी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं जिस वज़ह से वो पूरी तरह टूट गईं और डग आउट में बैठकर फूट-फूट कर रोने लगी।
दरअसल, ये पूरी घटना स्कॉटलैंड की पारी के आखिरी ओवरों में घटी। डार्सी कार्टर 59 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं थी और अब डग आउट से मुकाबला देख रहीं थी। इसी बीच जैसे-जैसे उन्हें ये अंदाजा होने लगा कि जीत स्कॉटलैंड टीम से दूर जा रही है, वैसे-वैसे वो इमोशन होने लगीं। यहां एक समय ऐसा भी आया जब उनकी भावनाओं का बांध टूट गया और वो खुद को संभाल नहीं पाईं। इसी पल को फूट-फूट कर रोनी लगी। आप नीचे ये दिल तोड़ने वाला वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि लीड्स के मैदान पर 21 साल की डार्सी ने 59 रन तो बनाए, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 95.16 का रहा। यानी वो अपनी इनिंग में प्रति गेंद एक रन भी नहीं बना पाई। ये एक बड़ी वज़ह है जब वो आउट हुईं, तब स्कॉटिश टीम को बड़ा झटका लगा और वो इसके बाद हर गेंद के साथ जीत से दूर जाते गए। शायद ये भी एक वज़ह है जिस कारण डार्सी अपना विकेट खोने के बाद डग आउट में बैठकर मुकाबले देखते वक्त काफी इमोशन दिखीं।
बात करें अगर इस मुकाबले की तो हेडिंग्ले के मैदान पर स्कॉटलैंड ने ही टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद उन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए। कैरेबियाई टीम के लिए स्टेफनी टेलर (19 गेंदों पर नाबाद 47 रन) और शेरमाइल कैंबेल (26 गेंदों पर 36 रन) ने सबसे बड़ी पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में स्कॉटिश टीम के लिए डार्सी कार्टर (62 गेंदों पर 59 रन) ने अर्धशतक ठोका, वहीं एल्सा लिस्टर ने 25 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद स्कॉटलैंड अपने 20 ओवर में 146 रन ही जोड़ सकी और ऐसे वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला 7 रनों से जीता।