आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 42वां मुकाबला अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान (SA vs AFG) के बीच खेला जा रहा है जिसमें एनगिडी अपने टखने में इंजरी के कारण परेशान दिखे और उन्हें यहां मैदान भी छोड़ना पड़ा। लेकिन इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने यहां पर हार नहीं मानी और मैदान पर वापसी करते हुए रहमत शाह का विकेट झटका। इसी बीच डेविड मिलर (David Miller) ने एक गजब का कैच पकड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि यहां विकेट जरूर एनगिडी के नाम रही हो, लेकिन डेविड मिलर ने जिस तरह से रहमत शाह का कैच पकड़ा था अब हर जगह सिर्फ उसकी चर्चा हो रही है। दरअसल, ऐसा इसलिए है क्योंकि मिलर ने रहमत का यह कैच एक नहीं बल्कि तीन कोशिशों में पूरा किया था।

Advertisement

यह घटना अफगानिस्तान की इनिंग के 24वें में घटी। एनगिडी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर रहमत शाह को फंसाया था। एनगिडी की ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद पर रहमत शाह ने स्क्वायर ड्राइव शॉट खेला था, लेकिन यहां मिलर तैनात थे। यह बॉल सीधा मिलर की गोद में जा रही थी, लेकिन वह पहली बार में बॉल को पकड़ नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथों में नहीं आई। ऐसे में सभी को लगा कि मिलर कैच टपका देंगे, लेकिन आखिरकार तीसरे बार में मिलर ने गेंद को लपक ही लिया और साउथ अफ्रीका को सफलता मिली।

टीमें:

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।

Also Read: Live Score

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (सी), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, एंडिले फेहलुकवायो, डेविड मिलर, गेराल्ड कोइट्जे, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार