David Miller 110M Six: साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज़ डेविड मिलर (David Miller) लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं और भारत के खिलाफ शुक्रवार, 15 नवंबर को वांडरर्स, स्टेडियम में हुए चौथे टी20 मुकाबले में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही करके दिखाया। इस मुकाबले में उन्होंने 3 गज़ब के छक्के मारे और इसी बीच उनके बैट से एक ऐसा मॉन्स्टर छक्का भी निकला कि बॉल ही स्टेडियम के बाहर ही पहुंच लगी।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, डेविड मिलर का ये छक्का साउथ अफ्रीका की इनिंग के 12वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया के लिए ये ओवर वरुण चक्रवर्ती कर रहे थे और यहां उन्होंने ओवर की पांचवीं बॉल डालते हुए गलती कर दी थी। ये बॉल बल्लेबाज़ के पाले में गिरा था जिसका डेविड मिलर ने पूरा फायदा उठाया।

Advertisement

यहां मिलर ने जोर से अपना बल्ला घुमाया और अपनी भुजाओं की ताकत दिखाते हुए 110 मीटर का छक्का जड़ा। ये बॉल मिलर के बैट से इस कदर मिडिल हुआ था कि गेंद स्टेडियम के पार ही पहुंच गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी उन्होंने वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ दो मॉन्स्टर छक्के मारे थे। इस मुकाबले में डेविड मिलर ने 27 बॉल पर 36 रन बनाए थे। हालांकि अंत में वो वरुण चक्रवर्ती का ही शिकार बने और तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट होकर वापस पवेलियन लौटे।

बात करें अगर भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले की तो वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए चौथे मैच में टीम इंडिया ने बैटिंग चुनते हुए 20 ओवर में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 283 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। इस मैच में संजू सैमसन (56 बॉल पर 109 रन) और तिलक वर्मा (47 बॉल पर 120 रन) ने शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 18.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और सिर्फ 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे भारत ने ये मुकाबला 135 रनों से जीता और सीरीज भी 3-1 से अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार