David Warner VIDEO: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में बीते मंगलवार (16 अक्टूबर) को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया (AUS vs SL) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीतकर आखिरकार इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने गज़ब प्रदर्शन किया, लेकिन इसी बीच डेविड वॉर्नर (David Warner) सस्ते में आउट हो गए। अपना विकेट गंवाने के बाद वह काफी नाराज नज़र आए जिस वजह से अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

अंपायर पर भड़के वॉर्नर

Advertisement

डेविर वॉर्नर को लंकाई तेज गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका ने अपना शिकार बनाया था। ऑस्ट्रेलियाई इनिंग के चौथे ओवर की पहली गेंद पर वॉर्नर विकेट के सामने पाए गए थे जिसके बाद अंपायर ने उन्हें LBW आउट दे दिया था। यहां वॉर्नर अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे, ऐसे में उन्होंने डीआरएस का इस्तेमाल किया। लेकिन जब रिव्यू देखा गया तब भी गेंद विकेट पर लग रही थी। ऐसे में वॉर्नर को वापस लौटना ही पड़ा। हालांकि यहां अगर अंपायर का साथ वॉर्नर को मिलता तो वह बच सकते थे

लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिस वजह से वॉर्नर अंपायर पर बुरी तरह भड़के नजर आए। उन्होंने गुस्से में अपने पैड पर अपना बल्ला भी दे मारा और पवेलियन लौटते समय भी कुछ ना कुछ बोलते कैमरे में कैद हुए। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पॉइंट्स टेबल का हाल

Also Read: Live Score

Advertisement

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत और वर्ल्ड कप के शुरुआती 14 मुकाबले पूरे होने के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मेजबान भारत मौजूद है। भारत ने अपने तीनों ही मैच जीते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड, तीसरे पर साउथ अफ्रीका और नंबर चार पर पाकिस्तान की टीम खड़ी है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर आठवें पायदान पर अपनी जगह बना ली है। उन्होंने अब तक 3 में से एक मैच जीता है। श्रीलंका नवे और नीदरलैंड्स की टीम दसवे पायदान पर है। ये दोनों ही टीमें अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार