Deandra Dottin Obstructing The Field Out Video: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम (West Indies Women Cricket) की दिग्गज ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन (Deandra Dottin) बीते रविवार, 22 फरवरी को वनडे सीरीज (WI-W vs SL-W 2nd ODI) के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 15 गेंदों पर सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुईं। गौरतलब है कि इस मुकाबले में डिएंड्रा डॉटिन को विपक्षी टीम की किसी भी गेंदबाज़ ने आउट नहीं किया, बल्कि वो खुद ही अपना विकेट श्रीलंका को गिफ्ट में देकर पवेलियन लौट गईं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना वेस्टइंडीज की इनिंग के 30वें ओवर में घटी। ये ओवर श्रीलंका के लिए खुद कैप्टन चमारी अट्टापट्टू करने आईं थी जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद गलती से एक वॉइड बॉल फेंकी। यहां डिएंड्रा डॉटिन लेग साइड में शॉट खेलकर रन बटोरना चाहती थी, लेकिन वो बॉल के साथ अपने बैट का कोई संपर्क नहीं करा सकी।

Advertisement

हालांकि इसके बाद जो हुआ वो पूरा ड्रामा था। गौर करें कि यहां चमारी अट्टापट्टू की ये बॉल सीधा विकेटकीपर की तरफ गई और फिर उनके पैड से टकराकर हवा में उछल गई। यहां गेंद डिएंड्रा डॉटिन के सामने गिरने वाला था, लेकिन इसी बीच कैरेबियाई खिलाड़ी ने गेंद को अपने बैट से मारकर एक बार फिर हवा में उछाल दिया।

ये पूरी घटना यहां पर ही नहीं रुकी और इसके बाद तो डिएंड्रा डॉटिन ने अपने हाथों से ही बॉल को पकड़ लिया। इसी का श्रीलंकन टीम ने पूरा फायदा उठाया और उनके खिलाफ Obstructing the field यानी फील्डिंग में रुकावट डालने के लिए आउट की अपील कर दी। फिर तो होना ही क्या था, अंपायर ने घटना की जांच की और आखिर में डिएंड्रा डॉटिन को फील्डिंग में रुकावट डालने के कारण आउट करार दे दिया। इस तरह डिएंड्रा डॉटिन श्रीलंका को अपना विकेट गिफ्ट करके आउट हुईं जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

श्रीलंका ने 14 रनों से जीता मैच: वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया था जहां मेजबान की कैप्टन हेली मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी। इसके बाद श्रीलंका ने विश्मी गुणारत्ने की 58 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर 208  रन बनाए। वो 47.1 ओवर में ऑल आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में वेस्टइंडीज के लिए जैनिलिया ग्लासगो ने नंबर-7 पर बैटिंग करके 69 गेंदों र 50 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद पूरी टीम 48 ओवर में 194 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस तरह श्रीलंका ने 14 रनों से दूसरा वनडे जीता और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार