18 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चल रहे मैच में आरसीबी के तरफ से अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले शाहबाज अहमद ने बाउंड्री पर एक जबरदस्त कैच लपका।
Advertisement
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ ने 57 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन आखिरकार वो राजस्थान की पारी के 20वें ओवर में क्रिस मॉरिस की गेंद पर कैच आउट हुए। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने मॉरिस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन शॉट में इतनी जान नहीं थी। यह गेंद एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में गई जहां अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे शाहबाज अहमद ने बेहद ही शानदार तरीके से हवा में छलांग लगाते हुए कैच को लपका और स्मिथ की बेमिशाल पारी का अंत किया।
Advertisement
आपको बता दें की इस मैच में राजस्थान ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा है।