वुमेंस टी20 चैलेंज 2022 के फाइनल मैच में सुपरनोवाज की स्टार बल्लेबाज़ डिएंड्रा डॉटिन ने वेलोसिटी के गेंदबाज़ों को रिमांड पर लेते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन इसके बाद वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा ने खुद डॉटिन को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान दीप्ति बैटर को शिकस्त देने के बावजूद थोड़ी गंभीर नज़र आई और डिएंड्रा को आंखें दिखाती कैमरे में कैद हो गई।

Advertisement

कैरेबियाई स्टार डिएंड्रा डॉटिन ने दीप्ति शर्मा के ओवर में आउट होने से पहले वेलोसिटी के खिलाफ 44 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसके दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 4 छक्के देखने को मिले। डिएंड्रा ने पहले विकेट के लिए प्रिया पुनिया के साथ 73 रन जोड़े थे, वहीं दूसरे विकेट के लिए उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत के साथ 58 रनों की साझेदारी की। ऐसे में जब दीप्ति शर्मा ने उन्हें आउट किया तब कहीं ना कहीं वेलोसिटी की कप्तान को मालूम था कि उनकी टीम के लिए डॉटिन काफी काफी मुश्किलें खड़ी कर चुकी है। 

Advertisement

ये घटना सुपरनोवाज की पारी के 15वें ओवर की है। दीप्ति शर्मा काफी बेहतरीन गेंदबाज़ी कर रही थी। सुपरनोवाज की दो सेट बैटर डॉटिन और हरमनप्रीत भी उनके खिलाफ बड़े शॉट्स लगाने में संघर्ष करती नज़र आई। ऐसे में डिएंड्रा ने ओवर की आखिरी गेंद पर रचनात्मकता दिखाते हुए चौका बटोरा चाहा, लेकिन इस दौरान वह सफल नहीं हुई और गेंद सीधा विकेट पर जाकर लगी। डिएंड्रा की पारी समाप्त हो चुकी थी, लेकिन दीप्ति का गुस्सा उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था जिस वज़ह से वह डिएंड्रा को आउट करने के बाद भी घूरती नज़र आई।

बता दें कि दीप्ति शर्मा ने अपनी टीम के लिए फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के चार ओवरों में महज़ 20 रन खर्चते हुए 2 विकेट भी चटकाएं। दीप्ति ने डॉटिन के अलावा सुने लूस को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार