IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने बीते मंगलवार, 14 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपनी टीम के लिए 19 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का ठोककर 27 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्हें किस्मत का ऐसा साथ मिला कि विपक्षी खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने एक तरफ उनका कैच छोड़ा और दूसरी तरफ उन्हें छह रन भी गिफ्ट कर दिए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना केकेआर की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ अकील हुसैन करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने छक्का मारने की कोशिश में लॉन्ग ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला।
बता दें कि ये बॉल अंगकृष के बैट से मिडिल नहीं हुआ था जिस वज़ह से उसे हवा में देखकर 22 साल के डेवाल्ड ब्रेविस ने कैच पकड़ने के लिए तेजी से दौड़ लगा दी। कमाल की बात ये है कि वो गेंद के बेहद करीब पहुंच गए थे और कैच पूरा करने ही वाले थे कि इसी बीच गेंद उनके हाथ से टकराया और उछलकर सीधा बाउंड्री के बाहर जाकर गिरा।
इस तरफ अंगकृष रघुवंशी जो कि आउट होने वाले थे उनकी सांस में सांस आई और उन्हें मुफ्त के छह रन भी मिल गए। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि चेपॉक के मैदान पर डेवाल्ड ब्रेविस ने भले ही अंगकृष का कैच छोड़ा हो, लेकिन उन्होंने अपनी बैटिंग से टीम को बिल्कुल भी निराश नहीं किया और 29 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के ठोककर 41 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने केकेआर के सामने 141.38 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
पॉइंट्स टेबल का हाल: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने 192 रन डिफेंड करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हराया। ये टूर्नामेंट में सुपर किंग्स की दूसरी जीत है और अब वो पॉइंट्स टेबल पर 4 अंकों (पांच मैच) के साथ आठवें पायदान पर पहुंच चुकी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौर करें कि पॉइंट्स टेबल के टॉप पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है जिन्होंने 5 मैचों में 4 जीत दर्ज करके 8 अंक हासिल किए हैं। पॉइंट्स टेबल की आखिरी पॉजिशन पर कोलकाता नाइट राइडर्स (पांच मुकाबले) हैं, जो कि टूर्नामेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीते हैं।