Dhruv Jurel Catch Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम (Rajasthan Royals) ने बीते बुधवार, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 40 रनों से हराकर मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच RR के युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने एक बेहद ही बवाल कैच पकड़ा जिसे देखकर फैंस को महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद आ गई है।

Advertisement

दरअसल, ध्रुव जुरेल का ये कैच लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के 18वें ओवर में देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर मयंक यादव कुछ खास नहीं कर पाए और अपने बैट का ऐज लगा बैठे। इसके बाद होना क्या था, वो बॉल सीधा विकेट के पीछे गई जहां 25 साल के ध्रुव ने अपनी दाईं और कूद लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा। एमएस धोनी भी अक्सर ही विकेट के पीछे ऐसे हैरतअंगेज कैच पकड़ते हैं।

Advertisement

IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि इस मुकाबले में ध्रुव ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि तीन गज़ब के कैच पकड़े। उन्होंने जोफ्रा की ही गेंद पर एडेन मार्कराम और नंद्रे बर्गर की गेंद पर ऋषभ पंत का कैच भी लपका था।

बात करें अगर लखनऊ के सामने उनके बल्लेबाज़ी प्रदर्शन की तो वो प्रभावित करने में नाकाम रहे और पहली ही गेंद पर बिना कोई रन जोड़े आउट हुए। उनका विकेट मोहम्मद शमी ने हासिल किया, जिनकी गेंद पर ऋषभ पंत ने उनका कैच पकड़ा था।

पॉइंट्स टेबल का हाल: राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में लखनऊ को 40 रनों से रौंदकर बड़ी जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल पर भी दूसरा पायदान प्राप्त कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 7 में से 5 मैच जीते है और वो कुल 10 अंक अपने नाम कर चुके हैं। पॉइंट्स टेबल पर उनसे ऊपर सिर्फ पंजाब किंग्स की टीम है जिन्होंने 6 मैचों में 5 जीत हासिल करके 11 अंक बना रखे हैं, वो मौजूदा टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारे हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार