इंग्लैंड क्रिकेट टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है जहां से इंग्लिश टीम का एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, इस वीडियो में इंग्लैंड के खिलाड़ी फोटो सेशन के बाद खुद सिर पर कुर्सी उठाकर उसे बाहर ले जाते दिखे। यही वजह है फैंस इस वीडियो को देखकर इंग्लिश टीम की तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

इंग्लैंड क्रिकेट ने खुद ये वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी एक साथ टीम फोटो क्लिक करवाते हैं और फिर तुरंत ही सभी कुर्सियां खुद उठाकर बाहर ले जाते हैं। पाकिस्तानी फैंस भी ये वीडियो काफी शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार देखने को नहीं मिला है। अक्सर ही जब इंग्लिश टीम मैदान पर फोटो शूट करवाती है तो वो ऐसे ही खुद कुर्सियां लेकर बाहर जाते हैं।

Advertisement

बात करें अगर रावलपिंडी टेस्ट की तो ये सीरीज का आखिरी मैच है जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम अपनी पहली इनिंग में 57 ओवर खेलकर 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना चुकी है। मैदान पर जेमी स्मिथ (61) और गस एटकिंसन (35) की जोड़ी बैटिंग कर रही है।

ये भी जान लीजिए कि इंग्लैंड की पहली इनिंग में ओली पोप (03), जो रूट (05), हैरी ब्रूक (05) और बेन स्टोक्स (12) सस्ते में आउट हुए हैं।

टीमें:

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), आगा सलमान, आमिर जमाल, नौमान अली, साजिद खान, जाहिद महमूद।

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), गस एटकिंसन, रेहान अहमद, जैक लीच, शोएब बशीर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार