आईपीएल 2021 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए।

Advertisement

इस मैच में एक समय चेन्नई की टीम महज 61 रनों पर ही 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन इस खराब घड़ी में भी चेन्नई के लिए उनके ओपनिंग बल्लेबाज एक छोर से क्रीज पर टिके हुए थे।

डु प्लेसिस ने इस दौरान 55 गेंदों में 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली और वो आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन लौटे।

अपनी इस शानदार पारी में फाफ डु प्लेसिस ने 8 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जमाने का कारनामा किया। प्लेसिस ने अपना पहला छक्का 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ तो वही दूसरा छक्का 20वें ओवर में मोहम्मद शमी के खिलाफ जड़ा।

टूर्नामेंट में अब डु प्लेसिस के नाम इस सीजन 546 रन हो गए हैं और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में केएल राहुल के बाद तीसरे स्थान पर है। इस सीजन में इस अफ्रीकी बल्लेबाज के नाम अब 5 अर्धशतक भी हो गए हैं।



लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार