पाकिस्तान ने हांगकांग के सामने 194 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। इस मैच में हांगकांग ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया था। बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, कप्तान बाबर 9 रन बनाकर जल्दी आउट हो चुके थे। लेकिन फखर जमान ने मोहम्मद रिज़वान के साथ मिलकर रन बनाने का मौर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की शतकीय साझेदारी कर डाली। फखर जमान ने टीम के लिए 53 रन बनाए जिसके दौरान उन्होंने एक ऐसा गगनचुंबी छक्का जड़ा जिसे देखकर फैंस का दिल खुश हो गया और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

फखर जमान विस्फोटक बल्लेबाज़ी करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शारजाह के मैदान पर फखर अपने चित परिचित अंदाज में रन नहीं बना सके। इस पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने 41 गेंद पर 53 रन बनाए जिसके दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के देखने को मिले। फखर के बैट से निकला दूसरा छक्का दर्शनीय था जिसके दम पर उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इस शॉर्ट पर गेंद मैदान के बाहर पहुंच गई थी।

Advertisement

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 16वें ओवर की है। मुर्तजा गेंदबाज़ी कर रहे थे। फखर अपने अर्धशतक के करीब थे और उन्होंने एक बड़ा शॉर्ट लगाने का मन भी बना लिया थे। मुर्तजा ने ओवर की चौथी गेंद मैदान पर पटकी, फखर गेंद को मैदान से बाहर मारने के इरादे से अपनी क्रीज से निकले और बल्ला घुमाकर ताकतवर शॉर्ट जड़ दिया।

यह गेंद पाकिस्तानी बल्लेबाज़ के मिडिल बैट से टकराई और फिर आसमान में ऊंची पहुंच गई। यह गेंद किसी बिंदी जैसी नज़र आ रही थी। फखर का शॉर्ट संपूर्ण था, गेंद को ऊंचाई के साथ-साथ दूरी भी प्राप्त हुई थी, जिसके कारण यह गेंद ग्राउंड के बाहर जाकर गिरी और सभी फैंस हैरान रह गए। यही कारण है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि हांगकांग के खिलाफ मोहम्मद रिज़वान(78) और फखर जमान(53) ने अर्धशतकीय पारी खेली है, वहीं खुशदिल शाह ने 15 गेंद पर 5 छक्के जड़ते हुए 35 रन बनाए। खुशदिल की ताबड़तोड़ पारी के दम पर पाकिस्तान का स्कोर 193 तक पहुंच सका।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार