आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के (Lucknow Super Giants) विस्फोटक बैटर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ 34 बॉल पर 1 चौका और 7 छक्के ठोकते हुए 61 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच पूरन के बैट से एक ऐसा छक्का भी निकला जो कि सीधा स्टैंड्स में बैठे एक दर्शक के सिर पर जाकर लगा। ऐसा होने के कारण फैन बुरी तरह चोटिल हो गया। 

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सोशल मीडिया पर चोटिल फैन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि निकोलस पूरन के छक्के से सिर पर चोट लगने के बाद फैनबॉय लहूलुहान हो जाता है और काफी दर्द में दिखता है। इसके बाद उसे मेडिकल मदद दी जाती है और उसके सिर पर पट्टी बांधी जाती है। आपको बता दें कि इतनी बुरी तरह चोट लगने के बावजूद वो फैन मैच देखने के लिए उत्साहित दिखता है। आप नीचे इस फैन का वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि निकोलस पूरन आईपीएल 2025 में अगल ही लय में दिख रहे हैं और टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 6 मैच खेलते हुए 69.80 की औसत और 215.43 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 349 रन बना चुके हैं। इस दौरान पूरन ने 4 अर्धशतक जड़े हैं और 26 चौके और 31 छक्के लगाए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को हराया मैच

बात करें अगर IPL 2025 के 26वें मुकाबले के नतीजे की तो इकाना के मैदान पर मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल (60) और साईं सुदर्शन (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके जवाब में सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन (61) और एडेन मार्कराम (58) ने अर्धशतक ठोका जिसके दम पर उन्होंने 19.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत हासिल की। पॉइंट्स टेबल पर अब गुजरात टाइटंस दूसरे और लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे पायदान पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार