एडिलेड के मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा पर सभी की निगाहें थी। फैंस को उम्मीद थी कि कप्तान रोहित बड़े मैच में बड़े रन बनाएंगे, लेकिन एक बार फिर रोहित ने सभी को निराश किया और 27 रनों की सुस्त पारी खेलकर आउट हो गए। हिटमैन का विकेट क्रिस जॉर्डन ने चटकाया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस रोहित पर भड़क रहे हैं और अब उनकी खूब ट्रोलिंग हो रही है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ने 28 गेंदों पर 27 रन बनाए। कप्तान के बल्ले से 96.43 की स्ट्राइक रेट से रन निकले और वह सिर्फ चार चौके ही लगा सके। शुरुआत में हिटमैन के बैट से कुछ रन निकले थे तो सभी को लगा कि वह वापसी करेंगे, लेकिन अपनी पारी के दौरान हिटमैन ने सिर्फ और सिर्फ संघर्ष किया। यही कारण है फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इंडियन कैप्टन को ट्रोल करते हुए लिखा, 'बहुत अच्छा खेला wada-pav' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रोहित कौन हैं? मैथ में एक प्रॉब्लम, साइंस में एक एटम, हिस्ट्री में मिथ, म्यूजिक में बीटीएस, पॉलिटिक्स में राहुल गांधी, एक्टिंग में केआरके, कम शब्दों में- रोहित समाप्त हो गया।' ऐसे ही कई रिएक्शन देखने को मिले हैं।

बता दें कि रोहित शर्मा के लिए यह टूर्नामेंट अब तक बतौर बल्लेबाज़ बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। रोहित ने 6 मुकाबलों में कुल 116 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 19.33 का रहा है। हिटमैन का स्ट्राइक रेट 106.42 का है जो कि उनकी खराब फॉर्म को दर्शा रहा है। गौरतलब है कि सिर्फ रोहित ही नहीं, उनके साथी सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने भी सभी को निराश किया। केएल राहुल 5 रन बनाकर आउट हुए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार