भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। विराट कोहली (Virat Kohli) व्यक्तिगत कारणों की वजह से ये मुकाबला नहीं खेल रहे, लेकिन इसके बावजूद हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन मैदान पर विराट दीवानगी देखने को मिली।

 
Advertisement

दरअसल, मैदान पर विराट कोहली के फैंस जमकर कोहली-कोहली के नारे लगाते कैमरे में कैद हुए। इस घटना का वीडियो द भारत आर्मी के एक्स अकाउंट से साझा किया गया है जिसमें मेजबान टीम को सपोर्ट करने आए फैंस कोहली के नाम के नारे लगा रहे हैं।

Advertisement

विराट फैन ने छुए हिटमैन के पैर

ये जान लीजिए कि हैदराबाद टेस्ट में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं, लेकिन इस मुकाबले के दौरान जब कप्तान रोहित शर्मा बैटिंग करने उतरे तब एक दर्शक विराट कोहली की जर्सी पहने हुए सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया। वो रोहित शर्मा को करीब से देखना चाहता था जिस वजह से दर्शक ने सारी हदें पार कर दी।

कोहली को मिला खास अवॉर्ड

भले ही विराट कोहली क्रिकेट से फिलहाल दूर हैं, लेकिन इसी बीच कोहली ने आईसीसी का एक बड़ा अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, ICC ने विराट कोहली को ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 (ICC ODI Cricketer of the Year) चुना है। उन्होंने मोहम्मद शमी, शुभमन गिल और डेरिल मिचेल को पछाड़कर ये अवॉर्ड अपने नाम किया है। विराट को चौथी बार ये अवॉर्ड दिया गया है।

Advertisement

मैच का हाल

Also Read: Live Score

बात करें अगर हैदराबाद टेस्ट की तो यहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स की 70 रनों की पारी के दम पर 246 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 23 ओवर में एक विकेट खोकर 119 रन बना लिये हैं। यशस्वी जायसवाल 76 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। वहीं गिल 14 रन पर नाबाद हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार