Georgia Voll Catch Video: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (Australia Women Cricket Team) की 22 साल की युवा खिलाड़ी जॉर्जिया वोल (Georgia Voll) एक विस्फोटक बल्लेबाज़ के अलावा एक शानदार फील्डर भी हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन वनडे (AU-W vs IN-W 1st ODI) में एक या दो नहीं, बल्कि तीन कैच पकड़कर खुद की काबिलियत साबित की। खास बात ये है कि इसी बीच उन्होंने बाउंड्री पर फील्डिंग करके इंडियन कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का भी हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, जॉर्जिया वोल का ये कैच भारतीय इनिंग के 44वें ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ एशले गार्डनर करने आईं थी जिनकी दूसरी ही गेंद पर कैप्टन कौर ने घुटने पर बैठकर छक्का जड़ने के इरादे से स्लॉग स्वीप खेला। यहां हरमनप्रीत कौर बॉल को भरपूर ताकत से मार नहीं पाईं थी, ऐसे में 22 साल की जॉर्जिया वोल ने गेंद को हवा में देखकर मौका भांप लिया।
हरमनप्रीत कौर के बैट से टकराने के बाद वो बॉल हवा में ट्रेवल करते हुए डीप मिड विकेट की तरफ गया था जिसे देखकर जॉर्जिया वोल ने तेजी से दौड़ लगाई और आखिरी में डाइव करके एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा। इस तरह हरमनप्रीत कौर जो कि भारत के लिए एक छोर संभालकर 53 रन ठोक चुकी थी वो आउट होकर पवेलियन लौटीं। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।
बात करें अगर इस मुकाबले की तो ब्रिस्बेन के मैदान पर भारतीय टीम ने अपनी इनिंग में 48.3 ओवर खेले और स्कोर बोर्ड पर 215 रनों का लक्ष्य टांगा। उनके लिए स्मृति मंधाना (68 गेंदों पर 58 रन) और हरमनप्रीत कौर (84 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलियाई टीम (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।