GLENN PHILLIPS CATCH: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ 2nd Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला Seddon Park में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के तीसरे दिन ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने करिश्माई कैच पकड़कर एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। फिलिप्स गली में फील्डिंग कर रहे थे जहां उन्होंने हवा में ड्राइव किया और ये गजब का कैच पकड़ा।

Advertisement

ये घटना साउथ अफ्रीका की दूसरी इनिंग के पांचवें ओवर में घटी। न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर मैट हेनरी (Matt Henry कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर मैट हेनरी ने ऑफ साइड में बैक ऑफ द लेंथ बॉल डिलीवर किया। यहां कीगन पीटरस (Keegan Petersen) ने हेनरी की रफ्तार का फायदा उठाने के लिए गेंद को बैट से दिशा दिखा दी। हालांकि यहां वो गलती कर बैठे।

Advertisement

पीटरसन का ये शॉट सीधा गली की तरफ गया जहां ग्लेन फिलिप्स तैनात थे। फिलिप्स ने गेंद को अपनी तरह आता देख हवा में ही छलांग लगा दी और अपनी दाएं और ड्राइव लगाते हुए एक हाथ से ही हैरतअंगेज कैच लपक लिया। फिलिप्स का कैच इतना शानदार था कि मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी और दर्शक ये देखकर हैरान रह गए और कीगन पीटरसन के भी होश उड़ गए। यही वजह है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो साउथ अफ्रीका ने अपनी चौथी इनिंग में 235 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने 267 रनों का लक्ष्य रखा है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम बिना किसी नुकसान के 40 रन बना चुकी है। यहां से उन्हें जीत हासिल करने के लिए 227 रनों की दरकार है। ये भी जान लीजिए कि कीवी टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार