Glenn Phillips VIDEO: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 11वां मुकाबला बांग्लादेश और न्यूजीलैंड (BAN vs NZ) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उन्हें एक अच्छी शुरुआत नहीं मिली। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के शुरुआती 4 विकेट महज 56 रनों के स्कोर तक गिरा दिये और इसी बीच कीवी टीम के गोल्डन आर्म मैन ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने भी एक विकेट चटकाया।

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स को बीते समय में न्यूजीलैंड की टीम ने अपने छठे गेंदबाज़ के तौर पर इस्तेमाल किया है और इसी बीच उन्होंने भी टीम को कई बार सफलता दिलवाई। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला जब वह चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में अपना पहला ओवर करने आए। फिलिप्स को कप्तान केन ने 13वें ओवर में गेंदबाजी पर लगाया था और यहां उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर नाजमुल हुसैन शांतो का विकेट चटकाकर अपनी टीम को सफलता दिला दी।

Advertisement

फिलिप्स की गेंद पर शांतो ने मिस टाइम शॉट खेला था जिसके बाद मिड विकेट की तरफ कॉनवे ने डाइव करके एक शानदार कैच पकड़ते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज की इनिंग को खत्म कर दिया। आपको बता दें शांतो ने बीते समय में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है ऐसे में उनका विकेट कीवी टीम के लिए बड़ी सफलता थी। जानकारी के लिए बता दें कि फिलिप्स अब तक वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के लिए तीन विकेट चटका चुके हैं।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Also Read: Live Score

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिट्टन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार