Matthew Hayden Video: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के हेड कोच मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) जितने महान बल्लेबाज़ थे, वो उतने ही अच्छे इंसान और नागरिक भी हैं। सोशल मीडिया पर महान मैथ्यू हेडन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी टीम के डग आउट की सफाई करके दुनिया को 'सिविक सेंस' यानी 'नागरिक शिष्टाचार' सिखाते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा हुआ है। दरअसल, खुद गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 37 सेकंड का वीडियो साझा किया है जिसमें 54 साल के मैथ्यू हेडन मुल्लांपुर के न्यू PCA स्टेडियम में अपनी टीम के डग आउट की सफाई करते दिखे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैथ्यू हेडन पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले के बाद ग्राउंड पर आते हैं और अपनी टीम के डग आउट पर जो भी कूड़ा फैला होता है, उसे अपने हाथों से उठाते हैं।

Advertisement

मैथ्यू हेडन का मानना है कि खेल के मैदान एक अद्भुत स्थान हैं और सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। यही वज़ह है वो खुद मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के डग आउट की सफाई कर रहे थे। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

याद दिला दें कि ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज अपने समय में क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाज़ों का काल था। उन्होंने अपने देश के लिए 103 टेस्ट में 50.73 की औसत से 8,625 रन बनाए। वहीं 161 वनडे मैचों में 43.80 की औसत से 6,133 रन और 9 टी20 इंटरनेशनल में 51.33 की औसत से 308 रन ठोके। गौरतलब है कि उन्होंने अपने करियर में 32 आईपीएल मुकाबले भी खेले जिसमें उन्होंने 36.90 की औसत और 137.52 की स्ट्राइक रेट से 1,107 रन जड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम को उनके लिए टूर्नामेंट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उन्हें सीजन के अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यहां से अब वो टूर्नामेंट में अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ खेलेगी जो कि शनिवार, 4 अप्रैल को उन्हीं के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो अपनी जीत का खाता खोल पाते हैं या नहीं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार