Gurnoor Brar Ben Duckett Heated Moment Video: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (ENG vs IND 1st ODI) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां मुकाबले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज़ गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) और इंग्लिश सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट (Ben Duckett) आपस में भिड़ते नज़र आए। इन दोनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना इंग्लैंड की इनिंग के 8वें ओवर में घटी। यहां गुरनूर बरार अपना पहला ओवर डालने आए थे जिनकी शुरुआती चार गेंदों में से तीन बेन डकेट ने खेली और एक चौका और एक छक्का लगाया। इसके बाद गुरनूर बरार आक्रामक हो गए और उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद डॉट डालने के बाद बेन डकेट को अपने आक्रामक तेवर दिखाए।

उन्होंने गेंद उठाई और सीधे विकेटकीपर एंड की ओर फेंक दी, जो बेन डकेट के बेहद करीब से गुजरी। ध्यान दें कि बरार की आक्रामकता देखकर भी बेन डकेट पूरी तरह शांत रहे और उन्होंने अपने बल्ले से गेंदबाज़ को जवाब दिया। डकेट ने ओवर की आखिरी गेंद पर लंबा छक्का लगाया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि गुरनूर बरार और बेन डकेट की बैटल में आखिरी बाजी गुरनूर बरार के हाथ लगी और उन्होंने ही इंग्लिश खिलाड़ी को 43 रन के निजी स्कोर पर आउट करके पवेलियन भेजा। गुरनूर ने 9 ओवर में 61 रन देकर 2 विकेट लिए।

मैच का हाल: बर्मिंघम के मैदान पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद वह 47.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 258 रन बनाकर ऑलआउट हुए। मेजबान टीम के लिए जो रूट (76 गेंदों पर नाबाद 76 रन) और लियाम डॉसन ने (83 गेंदों पर 68 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत के लिए कैप्टन शुभमन गिल (75 गेंदों पर 80 रन रिटायर्ड हर्ट), वाशिंगटन सुंदर (63 गेंदों पर नाबाद 52 रन) और अक्षर पटेल (52 गेंदों पर नाबाद 57 रन) ने अर्धशतक जड़े जिसके दम पर टीम ने 45.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार