Gurnoor Brar And Blair Tickner Banter Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) ने ऑकलैंड ODI (NZ vs IND 1st ODI) में शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने न्यूजीलैंड के सामने 9.2 ओवर किए और 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसी बीच गुरनूर की ब्लेयर टिकनर के साथ मीठी झड़प हुई जिसमें आखिरी हंसी गुरनूर ने ही हंसी। इस Funny Banter का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 41वें ओवर में घटी। गुरनूर अपना आखिरी ओवर करने आए थे जिसकी पहली गेंद पर उन्होंने टिकनर को बाउंसर फेंका। टिकनर के पास इसका कोई जवाब नहीं था और वो सामने शॉट खेलने की कोशिश में चकमा खा गए। इसके बाद गुरनूर ने टिकनर को छेड़ा और उन्हें पुल शॉट खेलने को कहा। यहां टिकनर भी पीछे नहीं हटे और गुरनूर को चैलेंज देखकर विकेट पर बॉल डालने को कहा।

इसके बाद गुरनूर ने अगली ही गेंद पर टिकनर का काम तमाम कर दिया। उन्होंने एक तेज तर्रार शॉर्ट बॉल फेंकी। इस पर टिकनर ने बैकफुट पर जाकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। वो बॉल को कनेक्ट करने में नाकम रहे। बराड़ की गेंद उनके बैट के ऐज से टकराकर सीधा विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों में गई। तो इस तरह बराड़ ने आखिरी हंसी और टिकनर को मिनी बैटल में हराया।

आप नीचे बराड़ और टिकनर के फनी बैंटर का पूरा वीडियो देख सकते हो। बता दें कि इस मुकाबले में ब्लेयर टिकनर ने न्यूजीलैंड के लिए नंबर-11 पर बल्लेबाज़ी की और 23 गेंदों पर 1 चौका 4 छक्के लगाकर महत्वपूर्ण 34 रन बनाए।

मैच का हाल: ऑकलैंड ODI में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। मैदान पर शुभमन गिल (39 गेंदों पर 27 रन) और विराट कोहली (27 गेंदों पर 29 रन) की जोड़ी मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार