Hardik Pandya No Look Shot Video: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 4th T20) के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बीते शुक्रवार, 31 जनवरी को MCA स्टेडियम, पुणे में खेला गया था जहां टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने 30 बॉल पर 53 रनों की शानदार पारी खेली। इसी बीच हार्दिक ने एक स्टाइलिश 'नो लुक शॉट' जड़ते हुए अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की जिसके साथ ही उन्होंने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर भी अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

ये गज़ब का नजारा टीम इंडिया की इनिंग के 18वें ओवर में देखने को मिला। इंग्लैंड के लिए ये ओवर जेमी ओवरटन करने आए थे, जिनकी पहली ही गेंद पर हार्दिक ने स्वैग से छक्का लगाया। ये बॉल हार्दिक को स्टंप लाइन पर डिलीवर किया गया था जिस पर हार्दिक ने लॉन्ग ऑन की तरफ ये नो लुक छक्का शॉट खेला। गौरतलब है कि इस दौरान हार्दिक के बैट से बॉल इस कदर मिडिल हुआ था कि उन्होंने गेंद को बाउंड्री पार जाता देखना तक जरूरी नहीं समझा।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि इसी के साथ उन्होंने 27 बॉल पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी और वो बतौर भारतीय खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन को पछाड़ते हुए आगे निकल गए। हार्दिक पांड्या के नाम पुणे टी20 के बाद अब 113 टी20 इंटरनेशनल की 89 पारियों में पूरे 1803 रन दर्ज हो गए हैं और वो इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। दूसरी तरफ शिखर धवन 68 मैचों की 66 इनिंग में 1759 रन के साथ छठे पायदान पर खिसक गए हैं।

टीम इंडिया ने जीता रोमांचक मैच

आपको बता दें कि MCA स्टेडियम में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या (53) और शिवम दुबे (53) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लिश टीम ने भी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन वो 19.4 ओवर में 166 रन ही बना सके और ऑल आउट होते हुए 15 रनों से ये मैच गंवा बैठे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार