Babar Azam and Haris Rauf Celebration: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 31वां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच मंगलवार (31 अक्टूबर) को कोलकाता के इडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) का यह फैसला अब तक बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ है और बांग्लादेश की टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट महज 21 ओवर के अंदर ही गंवा दिये।

Advertisement

इसी बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ हारिस रऊफ ने भी बांग्लादेश को एक बड़ा झटका दिया और विपक्षी टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक मुशफिकुर रहीम को 5 रनों के निजी स्कोर पर आउट करके पवेलियन भेजा। बांग्लादेशी विकेटकीपर का यह विकेट पाकिस्तान के लिए बड़ी सफलता थी, ऐसे में इडेन गार्डेन के मैदान पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म का एक अनोखा सेलिब्रेशन देखने को मिला।

Advertisement

दरअसल, यहां बाबर आज़म ने अपने तेज गेंदबाज़ हारिस के साथ यह खास सेलिब्रेशन किया। वह हारिस की सफलता से काफी खुश थे जिस वजह से मुशफिकुर का विकेट गिरने के बाद बाबर ने अपने साथी खिलाड़ी के साथ एग्रेसिव सेलिब्रेशन करते हुए पहले उन्हें आंखें दिखाई और फिर उनके बाल जोर-जोर से खींच दिए। बाबर की मस्ती कैमरे में कैद हुए जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान - अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

Also Read: Live Score

बांग्लादेश - तंजिद हसन, लिटन दास, नाजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, तौहीद हिरदॉय, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजूर रहमान, शोरफुल इस्लाम

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार