Harleen Deol Run Out Video: भारतीय टीम की स्टार बैटर हरलीन देओल (Harleen Deol) बीते बुधवार, 16 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले (EN-W vs IN-W 1st ODI) में अपने बैट से कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं और 44 बॉल पर सिर्फ 27 रन बनाकर रन आउट हुईं। गौरतलब है कि जिस तरह हरलीन ने अपना विकेट इंग्लिश टीम को गिफ्ट किया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना टीम इंडिया की इनिंग के 22वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ये ओवर स्पिनर गेंदबाज़ चार्ली डीन कर रहीं थीं जिनकी चौथी बॉल पर हरलीन ने मिड ऑन की तरफ शॉट खेलकर एक रन चुराने के लिए तेजी से दौड़ लगाई।

Advertisement

भारतीय खिलाड़ियों को रन लेता देख मिड ऑन की तरफ तैनात इंग्लिश प्लेयर डेविडसन रिचर्ड्स ने बेहद ही तेजी से बॉल कलेक्ट किया और सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की स्टंप्स को टारगेट बनाया। बता दें कि इस दौरान हरलीन का पूरा ध्यान रिचर्ड्स पर ही था जिनका थ्रो तेजी से आकर सीधा स्टंप्स पर लगा।

ये एक बेहद ही करीबी मामला था जिसका अंतिम फैसला निकालने के लिए मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर से मदद ली। जब इस घटना का रिप्ले देखा गया तो ये साफ हो गया कि हरलीन सेफ लाइन तक तो आसानी से पहुंच गईं थी, लेकिन जब बॉल स्टंप्स पर लगा तब ना ही उनका बैट और ना ही उनका पैर जमीन पर था। यही वज़ह रही जिस कारण थर्ड अंपायर ने हरलीन को आउट करार दिया और वो 27 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटी। इस तरह आउट होने के कारण सोशल मीडिया पर फैंस हरलीन को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

टीम इंडिया ने जीता मैच

बात करें अगर साउथेम्प्टन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले की तो यहां इंग्लिश कैप्टन नेट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने सोफी डंकले (83), डेविडसन रिचर्ड्स (53), और नेट साइवर ब्रंट (41) की पारियों के दम पर 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 258 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए दीप्ति शर्मा (62*), जेमिमा रोड्रिग्स (48), प्रतिका रावल (36), स्मृति मंधाना (28) और हरलीन देओल (28) ने अच्छा योगदान किया जिसके दम पर वो 48.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 259 रनों का लक्ष्य हासिल करने में कामियाब हुए और 4 विकेट से ये मैच जीत गए। बता दें कि इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार