वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women's T20 World Cup 2024) संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा है जहां बीते शुक्रवार (4 अक्टूबर) भारत का सामना न्यूजीलैंड के साथ हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 58 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके दौरान मैदान पर खूब बवाल भी देखने को मिला। भारत-न्यूजीलैंड मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी गुस्से में दिखी और उन्होंने अंपायर से काफी बहस की।

Advertisement

ये घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 13वें की आखिरी गेंद पर घटी। यहां दीप्ति शर्मा की बॉल पर अमेलिया केर दूसरा रन चुराने के समय रन आउट हो गई थी। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट दिया था, हालांकि जब वो बाहर जा रही थी तब थर्ड अंपायर ने उन्हें रोका और बॉल को डेड कहकर वापस बैटिंग करने को कहा।

Advertisement

ये देखकर हरमनप्रीत कौर गुस्सा गई। उन्होंने अंपायर से जमकर बहस की, लेकिन अंपायर ने इसके बावजूद अपना फैसला नहीं बदला और अमेलिया केर को जीवनदान मिल गया। इसी बीच हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना बाउंड्री के पास भी थर्ड अंपायर से बहस करती नज़र आईं। हालांकि अंत तक भी इसका टीम इंडिया को फायदा नहीं मिला। इसी बीच मैदान पर आए फैंस भी अंपायर के फैसले से नाराज दिखे।

गौरतलब है कि थर्ड अंपायर ने इस घटना पर अमेलिया केर को नॉन आउट इसलिए दिया था क्योंकि जब कीवी खिलाड़ियों ने एक रन पूरा किया था तो दीप्ति शर्मा ने मैदानी अंपायर से अपना कैप वापसी ले लिया था। जब ऐसा होता है तो ओवर को खत्म माना जाता है, यही वजह है इसके बाद जब कीवी खिलाड़ियों ने रन चुराने की कोशिश में अपना विकेट गंवाया तो अंपायर ने उन्हें रन आउट नहीं दिया। इस घटना पर सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल देखने को मिला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार