भारत में वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) का तीसरा सीजन खेला जा रहा है जहां बीते शु्क्रवार, 21 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हुई। ये मुकाबला RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जहां एक ऐसी घटना घटी कि MI की कैप्टन हरमनप्रीत कौर को अपने कान बंद करने पड़ गए।

Advertisement

दरअसल, ये घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इनिंग के 14वें ओवर के शुरू होने के दौरान घटी। मैदान पर एलिस पेरी और ऋचा घोष बैटिंग कर रहीं थीं। ऐसे में अचानक से RCB फैंस ने अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए जोरदार चीयर करना शुरू कर दिया। हजारों की संख्या में जब RCB फैंस ने अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए आवाज़ लगाई तो गज़ब नज़ारा देखने को मिला।

Advertisement

यहां मैदान पर मौजूद खिलाड़ी पूरी तरह हिल गए। इसी बीच मुंबई इंडियंस की कैप्टन कौर कैमरे में कैद हुईं जो कि RCB फैंस की जोरदार आवाज़ के कारण परेशान दिखीं और अपनी उंगली से कान बंद करती नज़र आई। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि RCB फैंस के चीयर से निकली जोरदार आवाज़ ने मैदान को घेर लिया था जो कि बहुत तेज थी।

हालांकि ये भी जान लीजिए कि एम चिन्नास्वामी के मैदान पर फैंस का सपोर्ट RCB की तरफ था, लेकिन यहां बाजी MI ने मारी। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद एलिस पेरी की 43 बॉल पर 81 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर (38 बॉल पर 50 रन), नेट साइवर ब्रंट (21 बॉल पर 42 रन) और अमनजोत कौर (27 बॉल पर नाबाद 34 रन) की पारियों के दम पर 4 विकेट और 1 बॉल रहते लक्ष्या हासिल किया और ये मैच जीता। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि हरमन ने आखिर में RCB क्राउड को साइलेंस कर दिया। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार