IND vs ENG, 2nd Semi Final: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) गुरुवार, 05 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपनी बैटिंग के दौरान सिर्फ और सिर्फ 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो सकते थे, लेकिन यहां किस्मत ने संजू का ऐसा साथ दिया कि खुद इंग्लिश कैप्टन हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने उनका एक बेहद ही आसान कैच टपका दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना भारतीय इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर संजू ने एक मिस टाइम शॉट खेलते हुए मिड ऑन की तरफ हवाई शॉट मार दिया।

Advertisement

गौर करें कि इंग्लिश टीम के लिए इस पॉजिशन पर खुद कैप्टन हैरी ब्रूक तैनात थे, जिनकी तरफ एक बेहद ही आसान कैच आ रहा था। ये देखकर एक समय तो संजू भी निराश हो गए और खुद को आउट समझने लगे। हालांकि यहां किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि हैरी ब्रूक ने संजू का आसान कैच टपका दिया। स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

जान लें कि हैरी ब्रूक के हाथ से ये कैच गिरने के बाद संजू सैमसन मानों इंग्लिश टीम के गेंदबाज़ों के काल ही बन गए और उन्होंने भारत के लिए एक छोर संभालकर 42 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के ठोककर 89 रन बना दिए। बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बना चुकी है। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार