Harry Brook Catch: द हंड्रेड 2025 टूर्नामेंट (The Hundred 2025) का तीसरा मुकाबला बीते गुरुवार, 07 अगस्त को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (Northern Superchargers) और वेल्श फायर (Welsh Fire) के बीच हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स में खेला गया था जहां इंग्लिश क्रिकेटर हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने सुपरमैन स्टाइल में एक बेहद ही गज़ब का कैच पकड़ा। गौरतलब है कि हैरी ब्रूक के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये कैच वेल्श फायर की इनिंग की 88वीं गेंद पर देखने को मिला। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए यहां इमाद वसीम गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर की गई गेंद पर सैफ ज़ैब ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ हवाई शॉट खेला।

Advertisement

सैफ के बैट से टकराने के बाद ये गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ जा रही थी, लेकिन इसी बीच फ्रेम में हैरी ब्रूक की एंट्री हुई। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने गेंद पर पैनी निगाहें बना रखी थी और जैसे ही वो ब्रूक के करीब आई, उन्होंने अपनी दाईं और डाइव करते हुए करिश्मा कर दिया।

गौरतलब है कि हैरी ब्रूक ने यहां सुपरमैन स्टाइल में हवा में उड़ते हुए अपने सिर्फ एक हाथ से सैफ का कैच पकड़ लिया था जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। द हंड्रेड ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ब्रूक के कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने अपने बैट से भी तबाही मचाई और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए 15 बॉल पर 1 चौका और 2 छक्के ठोकते हुए नाबाद 25 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो हेडिंग्ले के मैदान पर नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के कैप्टन हैरी ब्रूक ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद वेल्श फायर की टीम ने 100 बॉल पर 9 विकेट खोकर 143 रन जोड़े। इसके जवाब में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने जैक क्रॉली (67*) और डेविड मलान (41) ने शानदार पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने सिर्फ 89 बॉल पर आसानी से 144 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से ये मैच जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार