Harshit Rana Bowled Devon Conway Video: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे (Devon Conway) बुधवार, 14 जनवरी को भारत के खिलाफ राजकोट वनडे (IND vs NZ 2nd ODI) में कुछ खास नहीं कर पाए और 21 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि मौजूदा वनडे सीरीज में एक बार फिर डेवोन कॉनवे को भारतीय तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा (Harshit Rana) ने बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की पारी के छठे ओवर में घटी। भारत के लिए ये ओवर 24 साल के हर्षित राणा करने आए थे जो कि उनके कोटे का तीसरा ओवर था। यहां उन्होंने अपनी दूसरी गेंद राउंड द स्टंप से डिलीवर करके डेवोन कॉनवे को फंसाया।

Advertisement

हर्षित की ये गेंद 136.4 KPH की रफ्तार फेंकी गई थी जो कि पिच से टकराने के बाद गोली की रफ्तार से बल्लेबाज़ की तरफ गई और उन्हें भौचक्का छोड़कर सीधा ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। ये भी जान लीजिए कि खबर लिखे जाने तक हर्षित राणा अपने कोटे के पांच ओवर डाल चुके हैं जिसमें उन्होंने 17 रन देकर 1 विकेट लिया है।

इस ODI सीरीज में डेवोन कॉनवे बनाम हर्षित राणा

पारी: 02
रन: 18
गेंदें: 22
विकेट: 2
स्ट्राइक रेट: 81.81

बात करें अगर इस मुकाबले की तो राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद भारत ने अपनी पारी के 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12 ओवर में एक विकेट कोकर 45 रन बना चुकी है।

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूज़ीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, जेडन लेनॉक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार