Hasan Mahmud Clean Bowled Kavem Hodge Video: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ हसन महमूद (Hasan Mahmud) अपनी तेज तर्रार और लहराती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों के होश उड़ाते हैं। उन्होंने सिलहट टेस्ट (WI vs BAN 2nd Test) के पहले दिन भी ऐसा ही करके दिखाया। हसन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज़ केवम हॉज (Kavem Hodge) को आईना दिखाकर बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हॉज के उड़े होश: ये घटना वेस्टइंडीज की पहली पारी के छठे ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर केवम हॉज को सरप्राइज किया। उन्होंने एक कमाल का इनस्विंगर फेंका। ये बॉल पिच से टकराने के बाद तेजी से हॉज की तरफ अंदर की ओर आया।

इसका केवम हॉज के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने बड़ी गलती करके बॉल को छोड़ भी दिया। हॉज ने अपने तीनों स्टंप्स दिखा दिए थे। ऐसे में होना क्या था। हसन महमूद का गेंद सीधा स्टंप से टकराया और उनके ऊपर रखे बेल्स हवा में उड़ गए। तो ऐसे केवम हॉज की पारी पर विराम लगा और वो 10 गेंदों पर 1 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: सिलहट टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। वो खबर लिखे जाने तक पहले दिन के खेल में 48 ओवर खेलकर 154 रन बना चुके हैं। उन्होंने 3 विकेट खोकर ये रन जोड़े हैं। मैदान पर केविन विकहम (139 गेंदों पर 58 रन) और अमीर जंगू (107 गेंदों पर 69 रन) की जोड़ी मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तस्कीन अहमद, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज: जोशुआ डा सिल्वा, ब्रैंडन किंग, केविन विकहम, केवम हॉज, अमीर जांगू (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज (कप्तान), जोशुआ बिशप, शमर जोसेफ, जोमेल वारिकन, जायडेन सील्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार