साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) मौजूदा समय में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। IPL 2024 में क्लासेन ने गज़ब का प्रदर्शन किया है जिस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। हैदराबाद में उनके लाखों फैंस बन चुके हैं जो कि सनराइजर्स के सभी मुकाबलों में क्लासेन को सपोर्ट करने मैदान पर आते हैं।

Advertisement

हालांकि टूर्नामेंट के बीच हेनरिक क्लासेन का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने फैंस के कारण ही काफी परेशान नज़र आए। दरअसल, क्लासेन हाल ही में अपने SRH के साथी खिलाड़ी जयदेव उनादकट के साथ मॉल घूमने गए थे जहां सैकड़ों फैंस ने क्लासेन को घेर लिया।

Advertisement

इस दौरान मॉल में हेनरिक क्लासेन के नाम के नारे लगने लगे। सैकड़ों फैंस ये कर रहे थे और क्लासेन के साथ जयदेव उनादकट भी फैंस की भीड़ में फस चुके थे। यहां क्लासेन काफी परेशान दिखे और फैंस पर गुस्सा भी करते नज़र आए। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: Live Score

बात करें अगर टूर्नामेंट में क्लासेन के प्रदर्शन की तो सीजन में अब तक वो 10 मैचों में 189 की स्ट्राइक रेट से 337 रन ठोक चुके हैं। खास बात ये है कि इस दौरान क्लासेन के बैट से 46 चौके और 22 छक्के देखने को मिले हैं। क्लासेन ने तीन अर्धशतक भी जड़े हैं और वो अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। सीजन में सनराइजर्स के लिए उनसे ज्यादा रन सिर्फ ट्रेविस हेड (396) ने बनाए हैं। ऐसे में फैंस यही उम्मीद करेंगे कि क्लासेन की मौजूदा फॉर्म बनी रही और वो टीम को आगे भी कई मुकाबले जितवाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार