भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसके बीच विस्फोटक बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की तारीफ करते हुए उन्हें मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट का G.O.A.T यानी सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी कहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से हेनरिक क्लासेन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो बातचीत करते हुए सूर्यकुमार यादव को महानत टी20 खिलाड़ी बताते नज़र आए। इतना ही नहीं, जब उनसे ये पूछा गया कि ऐसा कौनसा शॉट है जिसे वो खेलना चाहते हैं, लेकिन खेलने से डरते हैं तो भी उन्हें SKY के 'सुपला शॉट' का ही नाम लिया। 

Advertisement

गौरतलब है कि इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने एबी डी विलियर्स और सूर्यकुमार यादव की तरह स्कूप शॉट खेलने की भी इच्छा जाहिर की है। यहां उनसे पूछा गया कि ऐसा कौनसा शॉट है जिसे वो किसी दूसरे खिलाड़ी से लेना चाहेंगे? इसका जवाब देते हुए क्लासेन बोले, 'एबी डी विलियर्स और सूर्यकुमार यादव के स्कूप शॉट का कॉम्बिनेशन।'

आपको बता दें कि मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग्स के अनुसार दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी हैं। उन्हें आईसीसी के द्वारा 818 रेटिंग्स पॉइंट्स दिये गए हैं। वहीं नंबर-1 पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं जिनके पास 881 रेटिंग्स पॉइंट्स हैं। बात करें अगर सूर्यकुमार यादव के इंटरनेशनल आंकड़ों की तो वो देश के लिए 1 टेस्ट, 37 वनडे और 76 टी20 मैच खेल चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 41.43 की औसत से 2569 रन दर्ज हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 4 सेंचुरी और 21 हाफ सेंचुरी ठोकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार