NZ vs SL 1st ODI: 6 फीट 5 इंच लंबे शिपले को नहीं भूल पाएंगे निसांका, हवा में नचा दिया ऑफ स्टंप; देखें VIDEO

Updated: Sat, Mar 25 2023 14:13 IST
Cricket Image for NZ vs SL 1st ODI: 6 फीट 5 इंच लंबे शिपले को नहीं भूल पाएंगे निसांका, हवा में नचा द (Henry Shipley)

NZ vs SL 1st T20I: न्यूजीलैंड के गन गेंदबाज़ हेनरी शिपले (Henry Shipley) ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में अकेले अपने दम पर हरा दिया। शिपले ने लंकाई टीम के 5 विकेट चटकाए जिसके दौरान उन्होंने सिर्फ 31 रन ही खर्चे। इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम के स्टार बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) का भी शिकार किया। इस 6 फीट 5 इंच लंबे खिलाड़ी ने निसांका को क्लीन बोल्ड किया जिसके बाद उनका स्टंप हवा में नचाता नज़र आया। यही वजह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यह घटना श्रीलंका की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। मेहमान टीम को नुवानीडु फर्नांडो के रूप में पहला झटका लग चुका था। फर्नांडो महज 4 रन बनाकर रन आउट हुए थे जिसके बाद हेनरी शिपले ने तुरंत ही विपक्षी टीम को अगला झटका दे दिया। शिपले ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद इनस्विंग डिलीवर की। यहां निसांका गेंद की लाइन को पढ़ नहीं सके। वह डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन बॉल उन्हें चकमा देते हुए सीधा ऑफ स्टंप से टकराई।

यहां निसांका बोल्ड हो चुके थे जिसके दौरान गेंद हवा में गोल-गोल घूमती नज़र आई। यह ऐसा था मानो स्टंप हवा में नाच रही हो। यह घटना गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ दोनों ने देखी। निसांका पूरी तरह हैरान था। उनके रिएक्शन से ऐसा लगा मानो वह हेनरी शिपले को कभी भूल नहीं पाएंगे। इस मैच में शिपले ने निसांका के अलावा कुशल मेंडिस, चरिथ असलंका, दसून शनाका, और चमिका करुणारत्ने को भी आउट किया।

यह भी पढ़ें: गोली से भी तेज थी गेंद, स्टंप से टकराई फिर भी नहीं गिरी बेल्स; VIDEO देखकर रह जाओगे दंग

बता दें कि हेनरी शिपले के इंटरनेशनल करियर का यह पहला पांच विकेट हॉल है। वह अब तक न्यूजीलैंड के लिए 4 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने कुल 8 विकेट चटका दिये हैं। इस मैच की बात करें तो Eden Park में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 275 रनों का टारगेट सेट किया। इसका पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम बिखर गई और 19.5 में 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। न्यूजीलैंड ने मुकाबला 198 रनों के अंतर से जीता। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें