20 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कटक में खेले गए दूसरे वनडे में भारत की बेमीसाल जोड़ी धोनी और युवराज सिंह ने कमाल का खेल दिखाकर शतक जमाए। एक तरफ जहां युवराज सिंह ने अपने वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया तो वहीं धोनी ने 134 रन बनाकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।

Advertisement

इतना ही नहीं धोनी मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए अपने दोस्त युवराज के लिए दोस्ताना भी दिखाने में पीछे नहीं रहे। कप्तानी पद से हटने के बाद भी धोनी मैदान पर नेतृत्व की क्षमता को भूले नहीं है। कटक में बल्लेबाजी के क्रम में धोनी ने ऐसा ही नजारा एक बार फिर दिखाया।  शिखर धवन बाहर, रहाणे की तीसरे वनडे में वापसी

Advertisement

हुआ यूं कि जब युवी 146 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो तभी वोक्स की एक गेंद को खेलने के क्रम में चुक गए लेकिन गेंद बैट का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्ताने में चली गई। जिसके बाद इंग्लैंड खिलाड़ियों ने आउट की अपील की जिसे अंपायर ने स्वीकार कर युवी को आउट करार दे दिया। तीसरे वनडे से पहले इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका

लेकिन जैसे ही धोनी ने देखा कि अंपायर आउट का निर्णय दे रहे हैं वैसे ही धोनी ने डीआएस रिव्यू की अपील अंपायर से कर दी। रोचक बात ये थी कि युवराज से पहले ही धोनी ने अपने दोस्त को बचाने के लिए अंपायर से रिव्यू मांग लिया था।

देखें यह दिलचस्प वीडियो...

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार