Hunain Shah Revenge Mavendra Dindyal Video: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ नसीम शाह (Naseem Shah) के छोटे भाई हुनैन शाह (Hunain Shah) मौजूदा समय में CPL 2026 टूर्नामेंट खेल रहे हैं। वो Jamaica Kingsmen टीम का हिस्सा हैं और अपनी तेज तर्रार गेंदों से कैरेबियाई पिचों पर जमकर धमाल मचा रहे हैं। शनिवार, 05 सितंबर को टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने Amazon Warriors के सलामी बल्लेबाज़ मावेंद्र डिंड्याल (Mavendra Dindyal) से अपना बदला लेकर उन्हें बोल्ड किया।

Advertisement

ये घटना गुयाना अमेजन वॉरियर्स की पारी के 5वें ओवर में घट। 22 साल के हुनैन जमैका किंग्समेन के लिए अपना पहला ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद से मावेंद्र डिंड्याल ने उन्हें टारगेट किया। उन्होंने हुनैन की तेज रफ्तार गेंद पर पहले पुल करके शॉट ऑन-साइड में स्क्वाड के सामने छक्का मारा और फिर  अगली ही गेंद पर कट शॉट खेलकर स्क्वायर थर्ड मैन के ऊपर से छक्का लगाया।

गौरतलब है कि हुसैन अपने कोटे की पहली दो गेंदों पर 12 रन लुटा चुके थे, ऐसे में उन्होंने मैदान पर वापसी करने के लिए अपने तरकस से यॉर्कर नाम का तीर निकाला। उन्होंने ये बॉल मिडिल स्टंप को टारगेट करके डिलीवर किया था जो कि बेहद तेज रफ्तार से बल्लेबाज़ तक पहुंचा।

इसके बाद होना क्या था, मावेंद्र डिंड्याल के होश ही उड़ गए और जब तक वो अपना बैट नीचे लेकर आए, गेंद ने उनके स्टंप्स उड़ा दिए।  तो ऐसे हुनैन शाह ने मावेंद्र डिंड्याल से अपना बदला लिया और उन्हें 17 गेंदों पर 33 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। हुनैन ने पूरे मुकाबले में 3 ओवर गेंदबाज़ी की और 31 रन देकर 1 विकेट लिया।

मैच का हाल: CPL 2026 का 26वां मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर जमैका किंग्समेन को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। JKM के लिए हसन खान ने 29 गेंदों पर 2 चौके 6 छक्के लगाकर नाबाद 62 रन बनाए जिसके दम पर टीम ने 7 विकेट खोकर 159 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में अमेजन वॉरियर्स के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 35 गेंदें पर 54 रन ठोके। वहीं मावेंद्र डिंड्याल ने 17 गेंदों पर 33 रन, शाई होप ने 35 गेंदों पर नाबाद 39 रन और शिमरोन हेटमायर ने 17 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर GAW ने 17.2 ओवर में 160 रन बनाए और 8 विकेट से शानदार अंदाज में मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार