ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से खराब बल्लेबाज़ी देखने को मिली। रिज़वान और बाबर आज़म के जल्द आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर फिर प्रभावित नहीं कर सका और टीम 20 ओवर में सिर्फ130 रन ही बना सकी। इस दौरान इफ्तिखार अहमद ने एक अजीबोगरीब शॉट खेला जिसके दौरान गेंद उनके बैट से टकराकर सीधा फील्डर के हाथों में पहुंच गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

एबी डी विलियर्स की तरफ शॉट मारना चाहते थे बल्लेबाज़: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स चारों दिशाओं में शॉट मारने की काबिलियत रखते थे। इस मैच में इफ्तिखार ने भी ऐसा ही कुछ करने का प्रयास किया। टिम साउदी की गेंद पर इफ्तिखार ने स्कूप शॉट खेलते हुए विकेटकीपर के ऊपर से चौका बटोरना चाहा, लेकिन उनकी चालाकी उन्हीं पर भारी पड़ गई और यह गेंद उनके बैट से टकराकर सीधा शॉट मैन के फील्डर के हाथों में पहुंच गई। यहां ब्लेयर टिकनर ने एक आसान कैच पकड़ा।

Advertisement

कछुए की रफ्तार से बनाए रन: इफ्तिखार की पारी की बात करें तो इस मैच में उन्होंने 27 गेंदों में कछुए की रफ्तार से महज़ 27 रन ही  बनाए। उनके बल्ले से महज़ 3 चौके देखने को मिले और उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 100 का ही रहा। इफ्तिखार के अलावा आसिफ अली ने 20 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। शादाब खान(08), हैदर अली(08), और मोहम्मद नवाज(01) भी बल्ले के साथ पूरी तरह फ्लॉप रहे।

न्यूजीलैंड को बनाने होंगे 131 रन: इस मैच को जीतने के लिए कीवी टीम को 131 रनों का आंकड़ा प्राप्त करना है। खबर लिखे जाने तक कीवी टीम ने 5 ओवर में 46 रन स्कोरबोर्ड पर टांग चुकी है। मैदान पर फिन एलन(31) और डेवोन कॉनवे(08) की सलामी जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार