CPL 2024 का 20वां मुकाबला त्रिनबागो नाइट राइडर्स और एंटीगुआ और बारबाडोस फाल्कन्स के बीच शुक्रवार, 20 सितंबर को क्वींस पार्क, ओवल में खेला गया था जहां मैदान पर खूब बवाल देखने को मिला। दरअसल, इस मुकाबले के दौरान इमाद वसीम (Imad Wasim) थर्ड अंपायर के द्वारा आउट दिए जाने के बाद काफी नाराज थे जिस वजह से उन्होंने काफी देर बहस की। इस कारण काफी देर मैदान पर खेल रुका रहा और फिर अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। ये पूरी घटना एंटीगुआ की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। सुनील नारायण के ओवर की दूसरी बॉल इमाद वसीम के पैड से टकराई थी जिसके बाद मैदान पर बवाल हो गया। दरअसल, यहां मैदानी अंपायर ने इमाद वसीम को आउट नहीं दिया था जिसके बाद त्रिनबागो की टीम ने फैसले को चैलेंज करते हुए रिव्यू लिया।

Advertisement

जब थर्ड अंपायर ने गेंद को जांचा तो वो ये समझ पाए कि यहां बल्लेबाज़ आउट है। ऐसे में उन्होंने मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलने को कहा। ये सब देखकर बल्लेबाज़ इमाद वसीम काफी नाराज हो गए। उनका मानना था कि बॉल पैड से पहले बैट से टकराया है जिस वजह से वो मैदानी अंपायर से बहस करने लगे। वो काफी गुस्से में ड्रेसिंग रूम तक गए और इसी बीच टीम के असिस्टेंट कोच कर्टिस एम्ब्रोस भी गुस्से से लाल नज़र आए।

ये सब देखकर एक बार फिर थर्ड अंपायर ने अपने फैसले पर विचार किया और कई बार घटना का वीडियो देखने के बाद इमाद वसीम से सहमत होकर उन्हें मैदान पर वापस बैटिंग के लिए बुला लिया। अब ऐसा होता देख त्रिनबागो के कप्तान कीरोन पोलार्ड नाराज हो गए और उन्होंने भी मैदानी अंपायर से बहस की। यही वजह है इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो त्रिनबागो की टीम ने 20 ओवर में 134 रन बनाए थे जिसके जवाब में एंटीगुआ ने 19 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करके जीत हासिल की। इमाद वसीम ने टीम के लिए नाबाद 27 बॉल पर 36 रन जोड़े।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार