Innocent Kaia Unlucky Dismissal Video: जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज़ इनोसेंट काइया (Innocent Kaia) शारजाह टेस्ट के पहले दिन बेहद ही अनलकी तरीके से आउट हुए। उनका विकेट कैस अहमद (Qais Ahmed) को मिला जिनकी गेंद पर रहमानुल्लाह (Rahmanullah) ने स्लिप पर आसान कैच लिया।

ये घटना जिम्बाब्वे की पहली पारी के 17वें ओवर में घटी। अफगानिस्तान के लिए लेग ब्रेक बॉलर कैस अहमद गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी चौथी गेंद लेग स्टंप पर डिलीवर की जिस पर काइया स्वीप शॉट खेलते हुए आउट अपना विकेट खो बैठे।

यहां काइया बैट को बॉल से कनेक्ट नहीं कर पाए थे जिसके बाद वो सीधा उनके पैड से टकराकर हवा में उड़ गई। इसी बीच काइया के बैट का पिछला हिस्सा सीधा बॉल से टकराया जिसके बाद वो गेंद स्लिप फील्डर की तरफ चली गई। इस पॉजिशन पर रहमानुल्लाह तैनात थे। उन्होंने बिना किसी परेशान के आसान कैच पकड़ा।

तो ऐसे इनोसेंट काइया, जिन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौके लगाकर 34 रन बनाए, वो सेट होने के बाद बेहद अनलकी तरीके से आउट हुए। आप नीचे उनके आउट होने का पूरा वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: शारजाह टेस्ट में जिम्बाब्वे ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। उन्होंने पहले दिन के खेल के अंत तक 87 ओवर खेले और 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए ब्रेंडन टेलर (168 गेंदों पर 131 रन) शतक ठोका और ब्रायन बेनेट (128 गेंदों पर नाबाद 128 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

दोनों टीमें

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, शाहिदुल्लाह कमाल, रहमत शाह (कप्तान), हशमतुल्लाह शाहिदी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह, कैस अहमद, जिया-उर-रहमान अकबर, जिया उर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): बेन करन, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट (कप्तान), ब्रेंडन टेलर, क्रेग एर्विन, एंटम नक्वी, वेस्ली मधेवेरे, तफाज्वा त्सिगा (विकेटकीपर), ग्रीम क्रेमर, न्यूमैन न्यामहुरी और ब्लेसिंग मुजारबानी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार