Yash Thakur And Yash Dhull Fight VIDEO: ईरानी कप 2025 (Irani Cup 2025) के मुकाबले के पांचवें दिन रविवार, 05 अक्टूबर को नागपुर के मैदान पर रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India) के स्टार बल्लेबाज़ यश ढुल (Yash Dhull) और विदर्भ (Vidarbha) के तेज गेंदबाज़ यश ठाकुर (Yash Thakur) के बीच भयंकर लड़ाई हुई। गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी इनिंग के 63वें ओवर में देखने को मिला। यहां यश ठाकुर ने अपना पहला ही गेंद एक शॉर्ट बॉल डिलीवर किया था जिस पर यश ढुल ने अपरशट खेलते हुए छक्का मारने की कोशिश की। हालांकि यहां यश ढुल गेंद को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए थे जिस वज़ह से वो बाउंड्री के पास थर्ड मैन पर अथर्व तायड़े के हाथों कैच आउट हुए।

Advertisement

इतना ही था कि यश ठाकुर मैदान पर खुशी से झूम उठे और उन्होंने बेहद जोशिले अंदाज़ में यश ढुल के विकेट का सेलिब्रेशन किया। गौरतलब है कि यश ढुल को विदर्भ के गेंदबाज़ का ऐसा सेलिब्रेशन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और इसी वज़ह से इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर बहस हो गई। जान लें कि यहां यश ठाकुर ने मानो अपना आपा खो दिया और वो कुछ ज्यादा ही आक्रमक नज़र आए। इस वज़ह से अंपायर और उनके साथी खिलाड़ियों को बीच बचाव करना पड़ा। यही वज़ह है सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी जान लीजिए कि रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए दूसरी इनिंग में यश ढुल सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे जिन्होंने 117 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 92 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ बात करें अगर यश ठाकुर की तो उन्होंने विदर्भ की टीम के लिए 7 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने यश ढुल को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर अंशुल कंबोज को बोल्ड करते हुए आउट किया था। उन्होंने मुकाबले में कुल 6 विकेट झटके।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि ईरानी कप के इस मुकाबले में विदर्भ की टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया के सामने जीत हासिल करके के लिए 361 रनों का लक्ष्य रखा है जिसका पीछा करते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम अपनी दूसरी इनिंग में 267 रन ही बना सकी और इस तरह विदर्भ ने 93 रनों से ये मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार